Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Panipat Crime News: पानीपत के नंगला पुल पर बदमाशों का आतंक, स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने बाइक सवारों ... Panchkula Police Encounter: पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो कथित शूटरों के पैरों में... CBI Economic Offence Wing Action: पंचकूला CBI कोर्ट में पेश किए गए आरोपी, करोड़ों के फंड हेराफेरी का... Panipat Jain Muni Vrat: पानीपत में जैन मुनि का टूटा उपवास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात पहु... Karnal Co-operative Society Fraud: करनाल में सहकारी समिति के 2 पूर्व पदाधिकारियों की संपत्ति कुर्क क... Karnal Murder News: करनाल में सनसनीखेज वारदात, दुकान पर बैठे 21 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ वार कर हत्य... Haryana Weather Alert: हरियाणा में 14-15 अक्टूबर को भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 किमी/घंटा क... High Court Notice: सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन रोके जाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का... Haryana Industrial Investment: जापान और सिंगापुर के बाद दक्षिण कोरिया पर फोकस, हरियाणा सरकार का बड़ा... SA vs AUS Durban Test: डरबन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, साउथ अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए चाहिए 319 रन

उपभोक्ता आयोग का कड़ा फैसला: सरोगेसी में धोखाधड़ी करने वाले अस्पताल को देना होगा ₹3.75 लाख का हर्जाना, पूरी ₹9 लाख रकम लौटाने का आदेश

35

भोपाल। मरीज और डॉक्टर के बीच रिश्ता भरोसे का होता है। अगर कोई डॉक्टर या अस्पताल मरीज को धोखा देता है तो वह वित्तीय नुकसान ही नहीं, भरोसे को भी ठेस पहुंचाता है। भोपाल उपभोक्ता आयोग ने ऐसे ही एक मामले में ऐतिहासिक फैसला देते हुए एक अस्पताल को मरीज से ली गई पूरी रकम लौटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उसे क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। अस्पताल ने मरीज को सरोगेसी के नाम पर धोखा दिया था।

दरअसल, चूनाभट्ठी निवासी एक दंपती को 15 वर्षों के वैवाहिक जीवन में कोई संतान नहीं थी। बावड़िया कला स्थित पुष्पांजलि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और डॉ. वर्षा जैन के यहां सरोगेसी से संतानसुख का विज्ञापन देखकर वे वहां पहुंचे। उनका परीक्षण करने के बाद डॉक्टर ने सरोगेसी की सलाह दी। बताया गया कि इस प्रक्रिया पर नौ लाख रुपये का खर्च आएगा। एक बार सफल नहीं हुआ तो यह प्रक्रिया तीन बार की जाएगी। उसके बाद एक अनुबंध कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.