Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

ठंड की दस्तक के साथ बढ़ा प्रदूषण! दिवाली तक दिल्ली-NCR का कैसा रहेगा मौसम?

5

दिल्ली एनसीआर में ठंड की शुरुआत हो गई है. धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है, लेकिन ठंड के साथ-साथ दिल्ली की हवा में भी जहर घुलता जा रहा है. दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. राजधानी में हवा न के बराबर चल रही है. दिन के समय दिल्ली में तेज धूप खिलती नजर आती है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का भी एहसास हो रहा है. वहीं अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली के लिए मौसम विभाग की ओर से अगले 5 दिन कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. दिवाली पर भी दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा. दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा. यानी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ होगी, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. इसी तरह का मौसम दिल्ली में 22 अक्टूबर तक बना रहेगा. यानी अगले 5 दिन दिल्ली में कोहरा छाएगा. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है.

UP-बिहार में हो रही सुबह-शाम की ठंड

दिल्ली के साथ-साथ देश के ज्यादातर राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. मानसून की विदाई के साथ ठंड ने एंट्री ले ली है. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक पारा लुढ़क गया है. आज भी मौसम सामान्य रूप से साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिन के समय हल्की गर्माहट लोगों को महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक पड़ सकती है.

बिहार में भी मानसून विदा हो गया है. ऐसे में बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. बिहार में आज का मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है और राज्य के किसी भी क्षेत्र के लिए कोई मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. पूरे दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं. पटना में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने अनुमान है. साफ मौसम के कारण दिन में हल्की गर्माहट और रात में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है. पहाड़ी राज्यों के भी कुछ ऐसे ही हाल हैं. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है और सुबह-शाम की ठंड हो रही है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे देश से विदा हो गया है. इसके साथ ही, उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में जारी है. 17 से 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 17 से 19 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है.अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है.

17 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा में बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. 17 और 18-20 अक्टूबर के दौरान कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. 17 से 20 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

आंधी-तूफान की चेतावनी की जारी

17 और 18 अक्टूबर को यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. 17 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा और मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 17 और 18 अक्टूबर को कोंकण और गोवा में बिजली और गरज के साथ तूफान के संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.