Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, दसवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

10

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) एवं मुद्रलेखन (टायपिंग) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए आदेश जारी किया है. इसके तहत जो भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 30 अक्टूबर 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास और 16 साल की उम्र पार चुके छात्र इस पद के लिए पात्र हैं. छत्तीसगढ़ में स्टेनोग्राफर एवं टाइपिंग के कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा परिषद् की वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर जाकर करना है.

एक बार में ही भरना है फॉर्म : कौशल परीक्षा परिषद से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी सभी जानकारी जांच समझकर सबमिट करना है. एक बार आवेदन सबमिट कर देने के बाद संशोधन के लिए अलग से कोई समय नहीं मिलेगा. परिषद परीक्षा केन्द्रों में उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम के अनुपात में निकटतम परीक्षा केन्द्र आवंटित करेगा. परीक्षार्थी को उसी आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देनी होगी. आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी को अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार, स्पष्ट फोटो का इस्तेमाल करना होगा. साइड पोज फोटो मान्य नहीं होगा. अभ्यर्थी को नमूना हस्ताक्षर के लिए काली स्याही का ही प्रयोग करना होगा. इसके बाद दोनों स्कैन कर आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर अपलोड करना होगा.

कितना है आवेदन शुल्क : हिन्दी अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा के लिए अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को चार सौ रूपए एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को दो सौ रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. इसी तरह सभी हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षाओं के लिए अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन सौ रूपए एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को एक सौ पचास रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.

गलत जानकारी पर शुल्क वापस नहीं : परिषद के निर्देश अनुरुप आलोक में पूरे भरे हुए आवेदन ही स्वीकार्य किए जाएंगे. अपूर्ण, त्रुटिपूर्ण या भ्रामक या गलत जानकारी पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के आवेदन निरस्त किया जाएगा. साथ ही परीक्षा शुल्क वापसी नहीं होगा. इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व परीक्षार्थी का होगा.

एक ही परीक्षा के लिए अलग-अलग केंद्रों में आवेदन नहीं : आवेदक किसी एक विषय हिन्दी, अंग्रेजी (गति 5000, 8000 और 10000 की डिप्रेशन प्रति घंटा के मान से) की परीक्षा के लिए पृथक-पृथक गति के लिए आवेदन तो कर सकते हैं.लेकिन एक ही गति की परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों के लिए आवेदन नहीं कर सकते. इस प्रकार के आवेदन करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा. आवेदक को ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क की सम्पूर्ण प्रक्रिया के लिए गए प्रिंट की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी है. आवश्यकता पड़ने पर परिषद द्वारा मांगे जाने पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिखाना होगा.

परिषद आवेदनों के परीक्षण के बाद प्रवेश पत्र जारी करेगा. जिसे ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जाएगा. प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर ही अभ्यर्थी को परीक्षा दी जानी होगी.परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन नहीं होगा. परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए अपना प्रवेश पत्र एवं शासन द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र में से एक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा.

हिन्दी एवं अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा हेतु परिषद द्वारा छोटी शीघ्रलेखन पुस्तिका जिस पर बोर्ड की पहचान होगी उसे दी जाएगी.परीक्षार्थी शीघ्रलेखन पुस्तिका में लिखे गए आलेख को कम्प्यूटर पर टाइप करने के बाद लिए गए प्रिंट पर नीचे की ओर अपने हस्ताक्षर करने होंगे. साथ ही लेखन पुस्तिका के अंत में भी हस्ताक्षर करने होंगे.

किन चीजों पर रहेगी रोक: परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में परिचय पत्र, प्रवेश पत्र, काला बॉल पॉइंट पेन एवं पेंसिल-इरेजर के अतिरिक्त कोई भी सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी.सभी प्रकार के मोबाइल,स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, माइक्रोफोन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई सामग्री परीक्षा हॉल में नहीं ले जा पाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.