झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही पर बड़ा एक्शन: गांव के कई निजी चिकित्सकों को नोटिस, SDM ऑफिस पहुंचने पर मचा हड़कंप, प्रशासन सख्त
बालोद: जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत के बाद अब कई निजी डॉक्टर्स को नोटिस मिला है. इन लोगों में से कई के पास कोई डिग्री नहीं है, या डिग्री है भी तो वो इलाज करने के दायरे में है या नहीं इसकी जांच जरूरी है. ऐसे में SDM से नोटिस मिलने के बाद जिले में संचालित सभी निजी प्रैक्टिशनर ऑफिस पहुंचे. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपनी दलील दी. कहा कि, वे सालों से सेवाएं दे रहे हैं ये बंद होने से रोजी-रोटी की परेशानी हो जाएगी.
कुछ दिनों की मिली मोहलत: दरअसल, नोटिस में इन डॉक्टर्स को समय रहते मेडिकल काउंसिल से अनुमति और चिकित्सा संबंधित डिग्रियों को पेश करने कहा गया है. ऐसे में जिनके पास कोई डिग्री नहीं है लेकिन सालों से गांव में निजी प्रैक्टिशनर के रूप में काम कर रहे हैं वे परेशान हैं. हालांकि, अनुविभागीय अधिकारी ने उन्हें कुछ दिनों का समय दिया है कि सारे दस्तावेज पेश करें. साथ ही मेडिकल काउंसिल से रजिस्टर कराने कहा जा रहा है.
हम सब सैकड़ों निजी प्रैक्टिशनरों को नोटिस दिया गया है और यह पूछा गया है कि आप किस आधार पर चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, हमने बताया है कि, हम लंबे समय से निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं और गांव में हम अपनी सेवाएं देते हैं अगर इस तरह हमारा काम छिन गया तो हम सब बेरोजगार हो जाएंगे– निजी चिकित्सक विशंभर सिन्हा
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.