Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव में एलजेपी का बड़ा दांव: सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हर सोमवार पंजाब ... कपूरथला के काला संघियां में दहशत: कपड़ा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वार... बटाला ग्रेनेड हमला मामला: पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ISI-BKI मॉड्यूल का तीसरा आतंकी करनजीत उर्फ 'बच्... गुरदासपुर में कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी: जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज, पुलिस जांच शु... "सिद्धू मूसेवाला की तरह 5 गोलियां मारकर ली बेटे की जान": लुधियाना हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तार... जालंधर पुलिस की बड़ी रणनीति: इंटेलिजेंस पुलिसिंग और फील्ड गश्त पर जोर, अपराधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' न... पंजाब के 3 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट सीएम नायब सैनी का फैसला: रोहतक, महम, पानीपत और करनाल में लगेंगी टिशू कल्चर लैब; गन्ने का उत्पादन व र... हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भड़कीं कुमारी सैलजा: कहा— दावों के बजाय धरातल पर अपराध रोके सर... करनाल मंडी घोटाले में हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की बेटी व पूर्व सचिव आशा सेवा से बर्...

कानून व्यवस्था पर सीएम साय की पैनी नजर, महिला व बाल अपराधों पर सख्त रुख

29

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन कानून-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक जारी है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, जिलों के परफॉर्मेंस और नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की.

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, रेंज आईजी, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस: बैठक में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने विस्तृत चर्चा की. जिलों में इन कानूनों के तहत कार्रवाई की प्रगति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जिलों की परफॉर्मेंस पर व्यापक समीक्षा: बैठक में सभी जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है. कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन और प्रशासनिक दक्षता जैसे बिंदुओं पर जिलेवार रिपोर्ट पेश की गई. मुख्यमंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना की और कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों के अफसरों को सुधार के निर्देश दिए.

महिला और बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि महिला और बालिका से जुड़े अपराधों में पुलिस को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करनी होगी. ऐसे मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर चालान प्रस्तुत किया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो. उन्होंने कहा कि इन अपराधों पर राज्य की नीति साफ है- “शून्य सहनशीलता”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.