Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ...

धनतेरस से पहले जरूर लाएं ये 5 शुभ पौधे, मां लक्ष्मी दौड़ी चली आएंगी आपके घर

41

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मानाया जाता है. दिवाली के दिन घर दीयों से रौशन करने की पंरपरा है. साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाने वाली है. दीपों के इस त्योहार पर घर में कुछ पौधे लगाना बहुत ही शुभ होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली से पहले घर में कुछ पौधे लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौनेसे पौधे हैं, जिनको दिवाली से पहले घर लाकर लगाने पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

तुलसी

भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा अति प्रिय. इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है. तुलसी माता लक्ष्मी का ही स्वरूप मानी जाती हैं. घर में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं, तुलसी, धार्मिक, स्वास्थय और वास्तु तीनों के लिहाज से शुभ मानी जाती है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट बहुत शुुभ माना जाता है, धार्मिक मान्यता है कि जहां ये पौधा लगा होता है, वहां माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर प्रवेश करती हैं. इससे घर में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहती है.

सफेद पलाश

सफेद पलाश बहुत लाभकारी होता है. माना जाता है ये पौधा बिमारियों से मुक्ति दिलाता है. ये पौधा माता लक्ष्मी का माना जाता है. इसे अगर घर या पूजा स्थल पर लगाया जाता है, तो समृद्धि और वैभव बढ़ता है. घर में सकारात्मक उर्जा रहती है.

स्नेक प्लांट

घर के मुख द्वार पर स्नेक प्लांट लागना बहुत शुभ माना जाता है. इस पौधे से धन आकर्षित होता है. नौकरी और कारोबार में तरक्की होती है. ये पौधा घर में शांति और संतुलन बनाए रखता है. इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता नहीं आती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.