Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

बाबा रामदेव की गारंटी: कमर दर्द से मुक्ति के लिए रोजाना करें ये योगासन, रिजल्ट देखकर हो जाएंगे हैरान

26

लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने और भारी सामान उठाने की वजह कमर दर्द की समस्या अब आम होती जा रही है. पुरुष हो या महिला ये दिक्कत हर किसी में देखने को मिल रही है. कई बार तो लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कुछ बाद समस्या गंभीर हो सकती है. आमतौर पर लोग कमर दर्द के लिए दवाइयां या फिर पैन रिलीफ स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप नेचुरल और स्थायी उपाय की तलाश में हैं तो योग एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. योग गुरु बाबा रामदेव हमेशा से ही लोगों को योग के प्रति जागरूक करते आए हैं.

उनके मुताबिक, योग से कई बीमारियों का इलाज संभव है. इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने योग पर एक किताब भी लिखी है, जिसका टाइटल है Yog Its Philosophy & Practice. इसके अलावा बाबा रामदेव सोशल मीडिया पर भी वीडियो शेयर कर योग सीखाते रहते हैं. चलिए जानते हैं कमर दर्द के लिए कौन-कौन से योगासन कर सकते हैं.

1. उष्ट्रासन (ऊंट मुद्रा) करें

कमर दर्द से राहत पाने के लिए ये योगासन काफी असरदार माना जाता है. इसे करने के लिए बॉडी को पीछे की तरफ झुकाना होता है. इससे कमर की स्ट्रेच होती है, जिससे कमर मजबूत और फ्लेक्सिबल बनती है. इसे करते समय घुटनों में दर्द हो सकता है. इसलिए आप गद्दे का इस्तेमाल करें.

2. भुजंगासन ( कोबरा मुद्रा)

ये आसान कमर को मजबूत करने के साथ ही पेट को पतला करने में भी होता है. इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और गर्दन को ऊपर उठाएं. ये योगासन रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेचिंग करता है और पीठ के दर्द में आराम देने के लिए मददगार है. अगर आपका पेट निकला हुआ है तो भी आप इस योगासन को कर सकते हैं.

3. शलभासन (टिड्डी मुद्रा)

ये योगासन भी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है. साथ ही इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है. इस योगासन को करने के लिए एक-एक पैर को पीछे से ऊपर उठाया जाता है. अगर आप रोजाना ये योगासन करते हैं इससे पेट और कमर दोनों को स्वस्थ करने में मदद मिलती है.

4. धनुरासन (धनुष मुद्रा)

कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप रोजाना धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं. इसे करने से फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है. इसे करने के लिए आपको पेट के बल लेटना है और दोनो पैरों उठाकर हाथों से मिलाना है. इससे एक धनुष का आकार बन जाएगा. शुरुआत में थोड़ा कठिन लगेगा लेकिन रोजाना करने से आपको आदत हो जाएगी.

5. मर्कटासन (बंदर मुद्रा)

मर्कटासन कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए सबसे असरदार आसान माना जाता है. इसमें घुटनों और पंजों को पास में मोड़कर दाहिनी ओर पैरों को और बाईं ओर गर्दन को मोड़ा जाता है. यह रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेचिंग करता है और पीठ दर्द से तुरंत राहत दिलाता है. बता दें कि, मर्कटासन को कई अलग-अलग तरह से किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.