बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. इसके साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हैं. सभी जगह चुनाव पारदर्शी हो, इसके लिए चुनाव आयोग 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती करेगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक, तैनात किए जाने वाले अधिकारियों में करीब 4.53 लाख मतदानकर्मी होंगे. 2.5 लाख पुलिसकर्मी और अधिकारी, 28370 मतगणना कर्मी, 17875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9625 सेक्टर ऑफिसर, मतगणना के लिए 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाओं को तैनात किया जाएगा.
इसके अलावा 90,712 BLO और 243 ERO मतदाताओं के किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैनात रहेंगे. पहली बार वोटरों के लिए ECINET ऐप की शुरुआत की गई है. इस ऐप से मतदाता कोई भी जानकारी ले सकते हैं. इस ऐप की मदद से वे अपने बीएलओ और ईआरओ से बात भी कर सकते हैं. चुनाव से संबंधित हर जानकारी ले सकेंगे. DEO और RO लेवल पर शिकायत भी कर सकेंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.