Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मानवता शर्मसार: सीहोर में अस्पताल ने बकाया पैसे के लिए शव का किया मोलभाव, आदिवासी परिवार को नहीं दिया शव

38

सीहोर। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। भैरूंदा स्थित निजी नर्मदा अस्पताल पर शव के नाम पर वसूली और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आदिवासी परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर रुपये वसूलने के बाद भी शव देने से इंकार कर दिया और अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहा था।

जब मृतक के परिजन थक हारकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंचे तो पुलिस के जवान शव लेने अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और गुंडों ने पुलिस के सामने दादागिरी दिखाना शुरू कर दी। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक फूलवती बाई पति छोटेलाल बारेला उम्र 22 निवासी सनकोटा बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे परिजन नर्मदा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान महिला की मौत हो गई थी, वहीं अस्पताल प्रबंधन उपचार के पैसे नहीं देने पर परिजनों को शव नहीं ले जाने दे रहा था।

इस दौरान मार्ग की सूचना मिलने पर भैरुंदा पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां शव को परिजनों के साथ ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन पुलिस प्रशासन की मनमानी बताते हुए उन पर दबाव बनाकर शव ले जाने का आरोप लगा रहा था।

बताया जा रहा है कि निजी नर्मदा अस्पताल एक भाजपा नेता से जुड़ा है, जिसके कारण नर्मदा हॉस्पिटल का प्रबंध यहां आने वाले मरीज के उपचार के दौरान मनमानी करता है। स्थानीय लोग और यहां के सामाजिक संगठनों ने जांच की मांग की है तथा प्रशासन से अस्पताल पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

मनीष सारस्वत बीएमओ के कहना है कि अभी इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नही की है। जबकि भैरुदा एसडीओपी रोशन जैन का कहना है कि सिंहपुर के पास एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें महिला को गंभीर छोटे आई थी।

उनके परिजन नर्मदा हास्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। मर्ग के उद्देश्य से हेड कांस्टेबल राम मनोहर यादव मौके पर पहुंचे थे, जहां से परिजनों को शव दिलाने के साथ ही गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उपचार का मृतक के परिवारजनों और नर्मदा अस्पताल प्रबंधन का बकाया पैसे का मामला था। बाद में उसका निराकरण हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.