Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पंजाबवासियों के लिए खुशखबरी! अब नहीं लगेंगे Power Cut, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

28

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने ‘रोशन पंजाब’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर सी.एम मान ने संबोधन करते हुए बताया कि पंजाब वासियों को बिजली के कटों से राहत मिलेगी।

सी.एम. मान ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 5,000 करोड़ रुपये के नए ग्रिड, नई लाइनें, नए ट्रांसफार्मर और पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करने का और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत बढ़ा लक्ष्य रखा गया है। बिजली के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उद्योग, खेत और घर तीनों युनिटों के लिए बिजली की पूर्ती करना सरकार का फर्ज है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी मिल रही है कि जब से सरकार ने जिम्मेदारी संभाली है तब से बिजली पर बहुत काम किया गया है। झारखंड में बंद पड़ी पंजाब की कोयला खदान को चालू करवाया गया।

सी.एम. मान ने कहा कि पहले हम पंजाब में अंधेरा छाने, थर्मल प्लांट की दो यूनिट बंद, थर्मल प्लांट में कोयला खत्म होने जैसी खबरें सुनते थे, अब पंजाब के लोगों को ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिलेगा क्योंकि पंजाब में सरप्लस कोयला है। कोयला खनन के कारण हमारे पास 27 दिनों का कोयला पड़ा होता है। पंजाब में पहले केवल दो सरकारी थर्मल प्लांट थे। फिर हमें गोइंदवाल थर्मल प्लांट बिकने के बारे में पता चला तो फिर हमने पूरी तैयारी की और 540 मेगावाट का गोइंदवाल थर्मल प्लांट एक हजार 80 करोड़ रुपये में खरीद लिया। देश में इससे सस्ता सौदा और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 5,000 करोड़ रुपये के थर्मल प्लांट को 1080 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जिसका नाम श्री गुरु अमरदास जी गोइंदवाल थर्मल प्लांट रखा गया है। यह पहली बार है कि सरकार निजी क्षेत्रों को खरीद रही है। सरकार ने आते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी थी। पंजाब में अब 90 प्रतिशत लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.