प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज निधन हो गया। इससे पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राजवीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजवीर जवंदा के गीत और उनकी मीठी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी इलाके में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए राजवीर जवंदा का पिछले कई दिनों से फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार और उनके चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। राजवीर जवंदा के गीत और उनकी मीठी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.