नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के करेली में ड्यूटी से घर लौट रहे एक एएसआई को तेज रफ्तार इनोवा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा 4 अक्टूबर को करेली गुरुद्वारा के पास हुआ था और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर से वायरल हो रहा है। करेली थाना पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर के चरगुवा थाने में पदस्थ एएसआई लालसिंह सेन 4 अक्टूबर की रात ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। तभी करेली क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास पीछे से आ रही इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एएसआई सहित दो अन्य लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.