Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

हैवानियत की हद: हत्या के बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े किए, बोरी में भरकर पानी से भरे गड्ढे में फेंका

28

भोपाल। कोलार के बैरागढ़ चिचली के पास स्थित साउथ एक्सटेंशन कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक खाली प्लाट में पानी से भरे गड्ढे से एक अज्ञात व्यक्ति के सड़े-गले शरीर के टुकड़े एक बोरी से बरामद हुए। जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या करने के बाद शव के किसी धारदार हथियार से टुकड़े करने के बाद उसे बोरी में भरकर फेंका गया है।

लाश 25 दिन से ज्यादा पुरानी होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जिसकी हत्या हुई वो पुरुष था या महिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े किए गए और उन्हें बोरे में भरकर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। बोरा पानी की सतह पर न आ सके, उसमें पत्थर भरकर डुबोया गया था।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉलोनी के बच्चे दोपहर में खेल रहे थे, तब वह प्लाट के पास पहुंचे तो मानव शरीर के पैर पानी में दिखाई दिए, जिससे बच्चे डर गए और घर जाकर अपने स्वजनों को बताया। इसके बाद रहवासियों की भीड़ खाली प्लाट के पास पहुंचे और मानव अंग को देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा

मानव अंग देखकर प्लाट से मोटर पंप लगाकार पानी निकलना शुरू किया तो एक बोरा नजर आया, उसे खोला तो उसमें एक लाश मिली। पुलिस पानी को मोटर पंप की मदद से निकाल रही थी ताकि शव के अन्य हिस्सों की तलाश किए जा सकें। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.