Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

पंजाब सरकार ने युवाओं को दी खुशखबरी, मिला ये Golden Chance

23

फिरोजपुर: महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रही है। पंजाब सरकार ने मोहाली के सेक्टर 77 में महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की स्थापना की है। इसका उद्देश्य पंजाब के चयनित युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए तैयार करना है।

यह जानकारी उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने देते हुए बताया कि यह संस्थान कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को यू.पी.एस.सी. परीक्षा और एन.डी.ए. के लिए सेवा चयन बोर्ड (एस.एस.बी.) की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अलावा छात्रों को शारीरिक प्रशिक्षण सॉफ्ट स्किल्स और नेतृत्व प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं को प्रशिक्षण, भोजन, आवास, भोजनालय, वर्दी आदि की सुविधा पंजाब सरकार द्वारा दी जाती है और छात्रों को केवल एक बहुत ही मामूली स्कूल फीस देनी होती है।

अब तक इस संस्थान के कुल 278 कैडेट एन.डी.ए. या अन्य सेवा अकादमियों में चयनित हुए हैं, जिनमें से 179 कैडेट अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। उपायुक्त ने इच्छुक छात्रों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि नए कोर्सों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 15 अक्तूबर 2025 से भरे जाएंगे एवं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेब-साइट पर जानकारी उपलब्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.