Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

पूर्व सीएम कमलनाथ ने गांधी टोपी पहनने से किया इनकार, अब मध्यप्रदेश की सियासत में मचा बवाल, सांसद ने कह दी ये बात

57

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गांधी टोपी पहनने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसान न्याय यात्रा के दौरान का है। इस अब वायरल वीडियो को लेकर सियासत गर्म हो गई है। भाजपा के नेता इसे लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को छिंदवाड़ा में किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल हुए थे। उनके स्वागत के लिए गांधी टोपी से किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने इसे पहनने से इनकार कर दिया। हालांकि उनके बेटे नकुलनाथ ने इस टोपी को स्वीकार किया। उनके टोपी इनकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब इसे लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। मामले में बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए गांधी जी का नाम इस्तेमाल करती है।

बता दें कि बीतें दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परासिया विधानसभा के नेताओं को समीक्षा के लिए अपने बंगले शिकारपुर में बुलाया था। बैठक समाप्त होने के बाद परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि उनमें झूमा झटकी हो गई। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के दखल के बाद मामला शांत हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.