Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

बिहार में चुनाव की घोषणा पर तेजस्वी यादव का कड़ा बयान, कहा- जनता ‘नकारा सरकार’ को हटाएगी

46

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्य में इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. राज्य में चुनाव के ऐलान पर पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है. इतिहास के पन्नों को जब भविष्य में पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखाई देगा.

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि आगे कहा कि परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, जनता की जीत का शंखनाद भी हो चुका है. बस अब सभी बिहारवासी को पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ जुट जाना है. महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा. बदलाव के लिए आतुर बिहार अब 20 साल बाद परिवर्तन के लिए वोट करेगा.

तेजस्वी बोले- इस बार बरोजगारी खत्म करने के लिए वोट

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि देश में सबसे अधिक युवाओं की आबादी वाले प्रदेश में अबकी बार युवा बेरोजगारी को खत्म करने के लिए वोट करेंगे. राज्य में एक भी ऐसा घर नहीं बचेगा जिसका युवा बेरोजगार रहेगा. सबको तेजस्वी सरकारी नौकरी देगा, जो काम NDA सरकार ने 17 सालों में नहीं कर पाई उसे हमने 17 महीने में करके दिखाया. जो काम यह सरकार 20 साल में नहीं कर पाई हमने उसे 20 महीने में करके दिखाया. हम सबके सहयोग से बेहतर, विकसित और नया बिहार बनाएंगे.

‘बिहार ने 20 साल में क्या-क्या नहीं सहा?’

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 साल तक बिहार ने क्या-क्या नहीं सहा है. मारपीट, गुंडई, हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार, मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड जैसे भयावह घटना, 100 से अधिक घोटाले, अफसरशाही, तानाशाही, महाजंगलराज और भी ना जाने क्या क्या आफत? 20 साल से बिहार इन आफतों से ही लड़ रही है. इस उम्मीद में कि एक दिन ये सब खत्म होगा लेकिन अफसोस पिछले बीस सालों में एक भी दिन बिहारवासियों को इन मुसीबतों से मुक्ति नहीं मिली. इनसे मुक्त होने का एक ही समाधान है, इस खटारा, नकारा और निकम्मी सरकार से मुक्ति पाना.

उन्होंने आगे कहा कि अब 20 साल बाद एक बार ये मौका फिर से मिला है. बिहार अब इसे अपने हाथ से नहीं जाने देगा. राज्य का हर वोटर बदलाव को आतुर है. हर कोई महाग बंधन की सरकार चाह रहा है. राज्य का साहसी, ऊर्जावान, विजनरी, निडर और निर्भीक युवा शोषितों और वंचितों के हक के लिए लड़ने वाला अब तेजी से विकास करने की क्षमता रखने वाला सीएम चाह रहा है.

ऐसा सीएम हो जिससे अपराधी थर्र-थर्र कांपे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को ऐसा सीएम चाहिए जो अचेत, अस्वस्थ अवस्था में होकर मानसिक बीमारियों से पीड़ित न हो. ऐसा मुख्यमंत्री जो हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाए नहीं बल्कि बिहार के हक के लिए शेर की तरह गुर्राना जानता हो, वो जिसकी ललकार ऐसी हो कि अपराधी थर्र-थर्त कांपे, जिसकी हुंकार ऐसी हो कि भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिटा दे और जिसकी इच्छाशक्ति ऐसी हो कि बिहार के रोजगार, सुख, समृद्धि और शांति के सपनों को पूरा कर पाए.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि आज न केवल चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई है बल्कि बिहार के उत्सव की शुरुआत भी हुई है. ये उत्सव रुकना नहीं चाहिए, दिवाली, छठ, पूजा के बाद यह खत्म होगा जिसका बिहार को 20 साल से इंतजार है. 20 साल बाद ऐसा महात्यौहार आयेगा जो सभी की दुख और तकलीफओं का हरण करेगा. नतीजों के दिन हर बिहारवासी तेजस्वी के साथ जीत का वरण करेगा, क्योंकि उस दिन हर बिहारवासी बिहार का CM यानी 𝐂𝐇𝐀𝐍𝐆𝐄 𝐌𝐀𝐊𝐄𝐑 नए बिहार का भाग्यविधाता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.