Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

थाने के अंदर मानवाधिकारों का उल्लंघन: चौकी इंचार्ज ने छात्र को जड़े थप्पड़-लात, वीडियो वायरल

30

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के गौशाला चौराहे पर रविवार को एक युवक के साथ पुलिस ने बर्बरता की. युवक की पिटाई की गई. मामले में किदवई नगर चौकी इंचार्ज अमित विक्रम त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने ओवरस्पीडिंग के नाम पर एक युवक को चौकी लेकर आए और पीट दिया. इस घटना का वीडियो युवक के साथी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद डीसीपी साउथ ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, नारामऊ निवासी अक्षय प्रताप सिंह अपने दोस्त अभिषेक दुबे के साथ किदवई नगर में किसी काम से आए थे. गौशाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज अमित विक्रम ने उनकी बाइक रुकवाने का इशारा किया. अक्षय ने बाइक नहीं रोकी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

घसीटा और मूछों पर ताव देकर पीटा

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने अक्षय को कॉलर पकड़कर घसीटा और चौकी ले जाकर उनकी पिटाई की. अक्षय ने जब नियमों का हवाला देकर विरोध किया तो चौकी इंचार्ज और भड़क गए. उन्होंने मूछों पर ताव देते हुए अक्षय पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाए, गाली दी और अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए धमकी दी कि चिंता मत करो तुमको दुरुस्त कर देंगे.

अक्षय ने माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन चौकी इंचार्ज का गुस्सा शांत नहीं हुआ. इस दौरान अभिषेक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पूरी घटना के दौरान दारोगा अपनी पूरी टशन में नजर आ रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज अमित विक्रम त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया. मामले की जांच के लिए एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार को नियुक्त किया गया है.

डीसीपी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग पुलिस की इस कार्यशैली की जबरदस्त आलोचना कर रहे है और यही कारण रहा कि आनन फानन में आलाधिकारियों ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.