Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Deoghar Police Action: देवघर में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 40 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क...

बड़ी परियोजना: इंदौर-उज्जैन के सफर को आसान बनाएगी 64 KM रिंगरोड, लेकिन कटेंगे 7,000 हरे-भरे पेड़

30

मध्य प्रदेश में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। इसी कड़ी में इंदौर और उज्जैन के बीच सुलभ ट्रांसपोर्टेशन को लेकर कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी के चलते अब प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाली आउटर रिंगरोड परियोजना में एक बार फिर तेजी आ रही है।

इस रिंगरोड का सबसे बड़ा टास्क इसके अंतर्गत आने वाली 50 हेक्टेयर वनभूमि है। फिलहाल, परियोजना के लिए पर्यावरण अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। अगले एक महीने में रीजनल इंपावरमेंट कमेटी से सहमति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमति मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रिंगरोड निर्माण का काम शुरु कर दिया जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि, दिसंबर से पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण का काम शुरु हो जाएगा।

7 हजार पेड़ काटे जाएंगे!

इस परियोजना के तहत बनने वाली आउटर रिंगरोड में करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि भी आ रही है। ऐसे में इसपर लगे लगभग 7 हजार पेड़ों को काटना पड़ेगा। शुक्रवार को हुई रीजनल इंपावरमेंट कमेटी की बैठक में एनएचएआई अधिकारियों ने वन विभाग की सभी आपत्तियों का समाधान कर दिया है। अब कमेटी की ओर से औपचारिक हरी झंडी मिलना शेष है। जल्द ही अनुमति से संबंधित बिंदुओं को ऑनलाइन किया जाएगा, जिसके बाद एनएचएआई आगे का काम शुरू करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.