Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकिस्तानी सेना की गजब बेइज्जती! PoK में 10-10 रुपये में बेची जा रही वर्दी और हेलमेट

29

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पिछले एक हफ्ते से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का दौर जारी है. इस दौरान जमकर उपद्रव देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का मजाक उड़ाते हुए उनकी वर्दी, हेलमेट बिक्री लगा दी है, जिसकी कीमत महज 10 रुपये रखी है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में लगातार जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच एक अनोखा और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला है. प्रदर्शनकारी आम नागरिकों ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का मजाक उड़ाते हुए उनकी वर्दी, हेलमेट और ढालों को केवल 10 रुपये में बिक्री पर रख दिया.

वीडियो में दिख रहा यह वो सामान है जो कि pok के लोगों ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को अपने कब्जे में लेने के बाद हासिल किया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है. पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की सेना प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसा रही है, लेकिन वे रुकने के लिए तैयार नहीं हैं.

जमकर हो रही नारेबाजी

पाक अधिकृत कश्मीर में बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान सरकार और सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुरक्षाबल अब जनता के लिए ढाल नहीं बल्कि जुल्म का हथियार बन चुके हैं. इसी का प्रतीकात्मक विरोध जताने के लिए उनकी वर्दी और सुरक्षात्मक उपकरणों को बेचने का नाटक किया गया.

स्थानीय लोगों ने कहा कि महंगाई, रोजगार और लगातार हो रहे दमन के खिलाफ यह आंदोलन अब केवल नारों तक सीमित नहीं रहा है. बल्कि व्यंग्य और तंज के जरिए भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है.

लंबे समय से हो रहा विरोध प्रदर्शन

PoJK में पिछले कई हफ्तों से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन हो रहे हैं. सुरक्षाबलों की फायरिंग और बर्बर कार्रवाई में कई लोग अब तक मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं. जनता का गुस्सा इस हद तक बढ़ चुका है कि अब वह सुरक्षाबलों का खुलेआम मजाक उड़ाने से भी नहीं हिचक रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.