Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

लड़के-लड़कियों के लिए सुनहरी मौका, पंजाब के इस जिले में…

27

संगरूर : 69वें पंजाब राज्य अंतर-जिला स्कूल गेम्स शतरंज अंडर-17 लड़के/लड़कियों की 2025-26 प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन स्टीफन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, महिला चौक, संगरूर में हुआ। यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट माननीय जिला शिक्षा अधिकारी (से.ई.) तरविंदर कौर और उप-ज़िला शिक्षा अधिकारी (से.ई.)  मनजीत कौर जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संगरूर की जिला खेल समन्वयक नरेश सैनी जी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में पूरे पंजाब के 23 जिलों के अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट के संयोजक मनदीप सिंह डीपीईजी ने बताया कि आज आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में 21 जिलों की 105 लड़कियां भाग ले रही हैं। आज उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा थीं, जिन्होंने  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें खेल भावना और ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्य समिति सदस्य सिमरदीप सिंह बरनाला और ऑब्ज़र्वर मलकीत सिंह बरनाला उपस्थित थे। जिला टूर्नामेंट समिति सदस्य मनजोत कौर और सदस्य भी इन प्रतियोगिताओं के संचालन की व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, उनके अलावा, मुख्याध्यापक सुखदीप सिंह, मुख्याध्यापक गुरिंदर सिंह, मुख्याध्यापिका परवीन जिंदल, मुख्याध्यापिका रिंकल सिंगला के अलावा शारीरिक शिक्षा शिक्षक और शतरंज विशेषज्ञ शिक्षक विभिन्न कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, जिनमें राकेश गुप्ता, राजप्रीत गोयल, हरिंदर शर्मा, सुखचैन सिंह, दीपक कुमार, मुनीष दुआ आदि मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.