Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे महिला का निर्वस्त्र अधजला शव, पहले हत्या फिर जलाया शव

59

ग्वालियर। ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला है। आशंका है- महिला की हत्या की गई, इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए लाश जला दी गई है। महिला का चेहरा भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है, क्योंकि महिला का शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारी परेशान हैं। आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास हत्या और हत्यारों से जुड़ा कोई सुराग नहीं है, अभी मृतका की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

ग्वालियर के न्यू सिटी सेंटर इलाके में स्थित कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले थे। यहां से जब गुजरे तो सड़क से थोड़े अंदर झाड़ियों में महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। महिला निर्वस्त्र थी। इसके बाद तो लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाने की फोर्स फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव के साथ यहां पहुंची। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जिससे यह तो स्पष्ट है कि महिला की हत्या हुई है। इसके बाद शव जलाया गया है। महिला का धड़ पूरी तरह जल चुका है। चेहरा भी जल गया है, स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। निर्वस्त्र शव मिला है, इसलिए पुलिस को हत्या की आशंका है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे और पीएसटीएन डाटा उठा रही है। यूनिवर्सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर रोहित भदौरिया ने बताया कि इस मामले में महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास चल रहे हैं। जिले के सभी थानों को इसकी जानकारी भेजी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.