Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

Chandigarh की 40 साल पुरानी कालोनी पर चला बुलडोजर, भारी गिनती में पुलिस फोर्स तैनात

4

चंडीगढ़: सेक्टर-38 वेस्ट स्थित 40 साल पुरानी शाहपुर कॉलोनी मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई के तहत ढह गई। इस कॉलोनी में करीब 200 से अधिक परिवार रहते थे। कार्रवाई से पहले सोमवार रात को ही पुलिस ने पूरी कॉलोनी को घेर लिया था और बिजली-पानी की सप्लाई काट दी गई थी।

मंगलवार सुबह जैसे ही बुलडोज़र चलने शुरू हुए, कॉलोनी निवासियों ने विरोध जताया। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। प्रशासन ने लगभग 450 मकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू की है। हालांकि जिन मकानों को अदालत से स्टे मिला हुआ है, उन्हें फिलहाल नहीं गिराया गया।

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उन्हें गुमराह किया है। कहा गया था कि उन्हें इंडस्ट्रियल एरिया में नए मकान दिए जाएंगे, लेकिन जो घर दिखाए गए हैं वे खुद जर्जर हालत में हैं। कई घरों की छत और दीवारें टूट चुकी हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में इस तरह की कार्रवाई अनुचित है और प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.