Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

“BJP नेता का बयान वायरल: मदरसों पर ताले और इस्लाम की तालीम पर पाबंदी

32

इंदौर: मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को कुरान पढ़ाने और धर्मांतरण की शिकायत पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी  प्रतिक्रिया दी है। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कोई भी मदरसा ऐसा नहीं चलेगा जो सनातनियों, जैन, बौद्ध या सिख बच्चों का धर्मांतरण कराने की मंशा रखते है।  ऐसे मदरसों में ताले लगा दिए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।  शर्मा ने आगे कहा कि सरकार ने संबंधित कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है । मानव अधिकार आयोग के पास भी शिकायत आई है, वो भी ऐसे मदरसों पर कठोर एक्शन करेंगे।

साजिश के पीछे जो भी मुल्ला या मौलवी है उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे-शर्मा

इस साजिश के पीछे  कौन मुल्ला या मौलवी है उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डराकर या प्रभोलन देकर ऐसा करवाया जा रहा है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करना जरूरी है, लेकिन किसी भी धर्म के बच्चों को जबरदस्ती दूसरे धर्म की शिक्षा देना पूरी तरह गलत है। प्रदेश सरकार इस मामले में पूरी सख्ती बरतेगी और ऐसी गतिविधियों को रोकेगी। जो भी इसके पीछे हैं उन्हें कठोर सजा दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.