Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

अब WhatsApp हुआ और मज़ेदार, देखें Live Photos और AI थीम जैसे नए फीचर्स

8

यदि आप चैटिंग और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है. इन फीचर्स में iOS पर Live Photos और Android पर Motion Photos शेयर करना भी शामिल है. साथ ही Meta AI की मदद से चैट थीम और कॉल बैकग्राउंड भी कस्टमाइज किए जा सकेंगे. नए अपडेट में स्टिकर पैक्स, आसान ग्रुप सर्च और Android पर डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Live Photos और Motion Photos का सपोर्ट

व्हाट्सएप अब iOS पर Live Photos और Android पर Motion Photos शेयर करने की सुविधा दे रहा है. Live Photos छोटे वीडियो क्लिप होते हैं जिनमें फोटो क्लिक से पहले और बाद के कुछ सेकंड की झलक और आवाज शामिल होती है. यह फीचर अब दोनों प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध हैं.

Meta AI से चैट थीम और कॉल बैकग्राउंड

WhatsApp ने Meta AI की मदद से चैटिंग को और मजेदार बना दिया है. अब यूजर्स प्रॉम्प्ट डालकर अपनी पसंद के चैट थीम जनरेट कर सकते हैं. यही नहीं, Meta AI से वीडियो कॉल और चैट बैकग्राउंड भी बनाए जा सकते हैं. हालांकि, यह फीचर अभी कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है और इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन सहित 10 से ज्यादा भाषाओं में सपोर्ट करता है.

नए स्टिकर्स, ग्रुप सर्च और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग

नए अपडेट में फियरलेस बर्ड, स्कूल डेज और वैकेशन जैसे स्टिकर पैक जोड़े गए हैं. इसके अलावा अब ग्रुप सर्च भी आसान हो गया है. अगर आपको ग्रुप का नाम याद नहीं है तो केवल उस व्यक्ति का नाम सर्च करने पर भी कॉमन ग्रुप सामने आ जाएंगे. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डॉक्यूमेंट स्कैनिंग फीचर भी जारी किया गया है जिससे स्कैन, क्रॉप और भेजना अब सीधा व्हाट्सएप से किया जा सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.