Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Crime News: प्रेम प्रसंग में अंधी हुई मां, दो मासूम बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डा... Jalandhar: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज Punjab Police Success: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 22 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ... Road Accident: ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ भीषण हादसा, ओवरलोड टिप्पर ने पैर को कुचला Punjabi Actress Himanshi Khurana: गैंगस्टर की धमकी से डरीं हिमांशी खुराना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा Cylinder Blast News: घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख Canada Crime News: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक महीने बाद घर पहुँचा शव Delhi Assembly vs Punjab Police: आतिशी मामले में दिल्ली विधानसभा सख्त, पंजाब DGP और जालंधर कमिश्नर क... Crime News: 4 साल के मासूम से मुंह बोले चाचा ने की दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला Mahashivratri Holiday Controversy: महाशिवरात्रि की छुट्टी पर नया विवाद, पूर्व मंत्री की पत्नी ने सरक...

“दूध है शुद्ध या मिलावटी? घर पर ऐसे करें आसान टेस्ट”

7

दूध हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. बच्चों से लेकर बड़ों तक को दूध पीने की सलाह दी जाती है. चाय और कॉफी के लिए भी दूध की जरूरत पड़ती है. ऐसे में हर घर में आपको दूध मिल जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में मिल रहा दूध मिलावटी भी हो सकता है. जो आपको फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है आपका दूध असली है या केमिकल वाला.

इन तरीकों से पहचानें

दूध में झाग बनना

अगर आपको शुद्ध दूध की पहचान करनी है तो ये तरीका बेहद काम आ सकता है. इसके लिए आप दूध को बोतल में भर लें और तेज से बोतल को हिलाएं. अगर दूध में हिलाने के बाद बना झाग ज्यादा देर तक बना रहता है तो समझ जाएं के दूध में मिलावट की गई है और ये शुद्ध नहीं है. क्योंकि शुद्ध दूध का झाग कुछ कुछ सेकेंड के बाद ही खत्म हो जाता है.

नींबू की मदद से करें पहचान

आप नींबू को मदद से भी असली और नकली दूध की पहचान कर सकते हैं. इसके लिए आपको दूध को एक बर्तन में डालकर गैस पर रखना है. इसके बाद इसमें नींबू के रस मिलाना है. अगर दूध तुरंत ही फट जाता है तो वो शुद्ध है. लेकिन अगर दूध को फटने में समय लग रहा है तो समझ जाएं कि उसमें सिंथेटिक की मिलावट की गई है.

रंग से भी लगा सकते हैं पता

दूध का रंग भी शुद्धता की पहचान बताता है. आपको दूध को एक ट्रांसपेरेंट गिलास में लेना है और उसमें टॉर्च की लाइट डालें. अगर दूध भी ट्रांसपेरेंट ही नजर आ रहा है तो वो मिलावटी है. क्योंकि असली दूध गाढ़ा होता है न कि ट्रांसपेरेंट.

आयोडीन से करें शुद्धता की पहचान

दूध में आयोडीन मिलाकर भी शुद्धता की पहचान की जा सकती है. इसके लिए आपको एक गिलास में दूध लेना है और उसमें कुछ बूंदे आयोडीन की मिलानी है. अगर दूध का रंग नीला हो जाता है तो समझ जाएं कि दूध में केमिकल की मिलावट की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.