Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जालंधर स्थित किशनपुरा में जुए के अड्डे पर बड़ी लूट, फैली सनसनी

14

जालंधर : शनिवार देर रात जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक बड़ी लूटपाट की वारदात ने सनसनी फैला दी है। यहां एक अवैध जुआ अड्डे पर कुछ खतरनाक गैंग के गुर्गों ने धावा बोलकर लाखों रुपए की लूट की। इस वारदात में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की लूट हुई है।  साथ ही लुधियाना के एक जुआरी से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी छीनी गई है।

जानकारी के मुताबिक, दीवाली के त्योहार के करीब आते ही जुआ अड्डे पर सक्रियता बढ़ गई है। किशनपुरा के धार्मिक स्थल के पास स्थित एक शॉप कम रेजिडेंस में जालंधर और लुधियाना के कई पेशेवर जुआरी अपने दांव-पेच लगा रहे थे। इस दौरान अड्डे पर देर रात करीब 2 बजे कुछ नामी गैंग के बदमाश हथियारों के बल पर पहुंचे और तेजी से नकदी व लुधियाना के एक जुआरी का लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बदमाशों के पास वेपन भी था। पिस्तौल की नोक पर मौके से जुए के लगभग 15 लाख रूपए कैश लूट लिए।

सूत्रों के मुताबिक, इस गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों को भी इस वारदात की जानकारी है, लेकिन कोई आधिकारिक शिकायत न मिलने के कारण मामला सार्वजनिक नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन शहर में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और सवालों का दौर जारी है।

यह वारदात इस बात की गवाही देती है कि अवैध जुआ कारोबार और उससे जुड़े अपराधी दीवाली जैसे त्योहारों पर भी अपनी गतिविधियां बढ़ा देते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन से इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.