Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री पर 1 अरब 24 करोड़ का जुर्माना! अवैध खनन पर कभी न भूलने वाली सजा से हड़कंप

38

पन्ना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक कांग्रेस नेता पर बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है। पन्ना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत उर्फ पप्पू दीक्षित कलेक्टर न्यायालय ने 124 करोड़ का भारी भरकम जुर्माना ठोककर हड़कंप मचा दिया है। गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में पत्थरों का अवैध खनन करने पर कलेक्टर न्यायालय ने श्रीकांत पर इतना भारी भरकम जुर्माना लगाया है। उप संचालक खनिज प्रशासन पन्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह निर्णय पारित किया गया।

शिकायत में कहा गया था कि श्रीकांत दीक्षित ने अपने क्रशर के लिए पत्थर निकालने के लिए मंजूर क्षेत्र से बाहर खनन किया, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हुआ. जांच में पाया गया कि दीक्षित ने केवल 99,300 घन मीटर खनन की रॉयल्टी जमा की, जबकि वास्तव में 2 लाख 72 हजार 298 घन मीटर खनन किया गया। खनिज नियमों के तहत, दंड और पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि 62 करोड़ 27 लाख 92 हजार 800 रुपये बनती थी.. लेकिन दीक्षित ने यह राशि जमा नहीं की,तो  कलेक्टर न्यायालय ने दोगुना जुर्माना राशि वसूलने का आदेश दिया.

दीक्षित ने कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया

वहीं दूसरी ओर  श्रीकांत दीक्षित ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है  और कहा है कि  कार्रवाई अवैध तरीके से राजनीतिक दबाव में की गई है. कांग्रेस नेता ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कलेक्टर की कार्रवाई रोकने, केस को दूसरे जिले में स्थानांतरित करने और कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन 17 सितंबर को हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.