Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस थाने के बाहर कार और बुलेट की भीषण टक्कर, 3 की हालत गंभीर

18

गुरदासपुर : बीती शाम गुरदासपुर शहर के थाना सिटी के बाहर एक कार और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच भीषण हादसा हो गया। इस दौरान बुलेट सवार तीन नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बुलेट मोटरसाइकिल को भारी नुकसान पहुंचा। वहीं पास खड़ी एक और कार भी चपेट में आ गई जिससे उस कार को भी काफी नुकसान हुआ।

हादसे में घायल हुए दिलकश नामक युवक ने बताया कि वह पुराना शाला क्षेत्र से संबंध रखता है और अपने दो साथियों के साथ कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बुलेट पर गुरदासपुर आया था। इसी दौरान जब वह थाना सिटी के पास से गुजर रहे थे तो अचानक एक कार ने गलत दिशा से आकर उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी टांग बुरी तरह घायल हो गई, एक साथी का जबड़ा टूट गया और दूसरे साथी को भी गंभीर चोटें आईं। उसने आरोप लगाया कि कार चालक को कोई सुध-बुध नहीं थी और उसने संतुलन खोकर यह हादसा किया। युवक ने मांग की कि पुलिस दोषी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

इसी दौरान थाना सिटी में तैनात कांस्टेबल गुरकीरत सिंह ने बताया कि बीती शाम अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी ऑल्टो कार में बैठ ही रहा था कि अचानक स्विफ्ट डिजायर कार और बुलेट की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल उनकी कार से भी जा टकराई, जिससे उनकी कार को भी काफी नुकसान हुआ।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर थाना सिटी में मौजूद पुलिस कर्मचारी और अधिकारी बाहर आ गए। सब-इंस्पेक्टर वरिंदर कुमार ने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो देखा कि बाइक सवार नौजवान गंभीर रूप से घायल थे और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना सिटी प्रभारी दविंदर प्रकाश ने कहा कि फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.