Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ... इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह... भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम

बाप ने खुद अपने बेटों को किया अगवा, पूरा मामला कर देगा हैरान

39

गुरदासपुर : अपनी पत्नी से चल रही अनबन के चलते एक बाप ने अपने साथियों के साथ मिल कर अपने ही दो छोटे बेटों का जबरदस्ती अपहरण करने पर गुरदासपुर सदर पुलिस ने आरोपी बाप सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों तथा बच्चों की तालाश शुरू कर दी है।

इस संबंधी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय युगराज सिंह ने बताया कि गत दिवस एक वीडियो वायरल हुआ था कि कुछ लोगों ने गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन के गांव साधुचक्क में रहने वाली महिला दिलप्रीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह के घर में दिवारें फांद कर प्रवेश कर उसके दो बेटों अंगदपाल सिंह(7) तथा फतेह सिंह(3)का अपहरण कर लिया है। इस वीडियों के वायरल होते ही पुलिस पार्टियों को गांव साधुचक्क भेजा गया। वहां पर पीड़िता दिलप्रीत कौर से मिल कर सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद पाया कि दिलप्रीत कौर का विवाह 19 फरवरी 2017 को मनदीप सिंह औलख पुत्र गुरबिंदर सिंह निवासी नवां पिंड फतेहपुर पुलिस स्टेशन वलटोहा जिला तरनतारन से हुआ था तथा उसके दो बेटे भी हैं। दिलप्रीत कौर के पति मनदीप सिंह सहित सुसराल परिवार द्वारा उसे तंग परेशान करने तथा उसे घर से निकाल देने पर वह अपने दोनो बेटों को लेकर 23 दिसम्बर 2013 से अपने मायके गांव साधुचक्क में रहने लगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत दिवस सुबह लगभग 6 बजे उसके पति मनदीप सिंह सहित बलजीत सिंह, मिन्टू, गुरजंत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, बलजीत सिंह, दीशा सिंह तथा 6-7 अज्ञात आरोपी वाहनों में आए तथा घर की दिवार फांद कर घर में घुसे तथा उससे, उसकी माता तथा भाई के साथ धक्का मुक्की कर उसके दोनो बेटों अंगदपाल सिंह तथा फतेह सिंह को जबरदस्ती अपने साथ ले गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी जांच पड़ताल के बाद दिलप्रीत कौर के ब्यान के आधार पर मनदीप सिंह सहित सभी आरोपियों के विरूद्व गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं अधीन केस दर्ज कर आरोपियों को काबू कर बच्चें को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.