लुधियाना : थाना पीएयू की पुलिस ने राहगीरों को हथियार की नोक पर डरा धमका कर लूटने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान करण सिंह, दीपक, और सागर कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.