Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

पंजाब में चल रही आयुष्मान योजना को लेकर अहम खबर! जारी किए गए निर्देश

38

लुधियाना : लोगों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (ABMMSBY) के अंतर्गत बिना किसी बाधा और पारदर्शी तरीके से लाभ मिलना सुनिश्चित करने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) पंजाब की विशेष टीम ने लुधियाना जिले के दो निजी अस्पतालों में अचानक जांच की। जांच के दौरान अस्पतालों के इलाज संबंधी रिकार्डों की विस्तार से पड़ताल की गई, लाभार्थी मरीजों के डाटा की पुष्टि की गई और मरीजों से सीधे बातचीत कर यह सुनिश्चित किया गया कि उन्हें योजना के तहत समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

इस जांच की अगुवाई डॉ. सुरिंदर कौर, डिप्टी सीईओ पंजाब ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार वचनबद्ध है कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रत्येक लाभार्थी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने अधिकार का लाभ प्राप्त कर सके। इस योजना के अंतर्गत अस्पतालों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अचानक की जाने वाली जांचें न केवल गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक होंगी बल्कि लाभार्थियों का विश्वास भी और मजबूत करेंगी।”

जांच के दौरान टीम ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी लाभार्थी योजना के अधिकार से वंचित न रह जाए और प्रत्येक केस की एंट्री, इलाज तथा भुगतान प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की पड़ताल अन्य जिलों में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी ताकि पूरे प्रदेश में लोगों को योजना के वास्तविक लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.