Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हे भगवान! ससुराल वालों ने लड़का पैदा करने के लिए इतना किया तंग कि गर्भवती बहू ने…

36

मोहाली: मोहाली के गांव मटौर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां आज के समय में भी कुछ लोग लड़का पैदा होने की चाह लेकर विवाहित महिला को लड़की पैदा होवे पर ताने मारते हैं। इसी से तंग आकर एक विवाहिता महिला (काजल) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। काजल ने जब आत्महत्या की, तब वह 5 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि मृतका काजल की पहले से ही दो बेटियां थी जिनकी उम्र 5 साल और 2 साल है।

मृतका काजल की बहन ने बताया कि काजल की पहले से ही दो बेटियां थी और वह फिर से गर्भवती थी। ससुराल वाले काजल पर दबाव बना रहे थे कि इस बार लड़का पैदा करो, अगर इस बार भी लड़की पैदा हुई तो वे उसे घर से निकाल देंगे। काजल के पति ने उसे तलाक देने की धमकी भी दी थी। काजल के ससुराल वाले अक्सर बेटा पैदा करने को लेकर उससे झगड़ा करते थे, जिससे वह परेशान थी। मृतका के पिता कंवरपाल ने बताया कि करीब 6 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी गांव मटौर के रहने वाले अंकित से की थी। शादी के बाद जब काजल को दो बेटियां हुई तो उसके बाद से ही काजल के ससुराल वाले उसे बेटा पैदा करने के लिए ताना मारते रहते थे और काजल के साथ झगड़ा भी करते थे।

इन्हीं तानों और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर काजल ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मटौर थाना प्रमुख अमनदीप सिंह कंबोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतका काजल के माता-पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतका या उसके कमरे से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.