Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

‘तेजस्वी की कुर्सी हथियाना चाहते हैं संजय’, बहन रोहिणी के समर्थन में उतरे तेज प्रताप

30

बिहार चुनाव से पहले लालू यादव के परिवार में संजय यादव को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में तेजस्वी यादव की बहन रोहणी आचार्य ने संजय यादव को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने संजय यादव के खिलाफ नाराजगी जताई. अब तेज प्रताप यादव भी अपनी बहन रोहणी आचार्य के समर्थन में उतर आए हैं. तेज प्रताप ने संजय यादव का नाम लिए बिना आरोप लगाया है कि वह तेजस्वी यादव की कुर्सी हथियाना चाहते हैं.

दरअसल, रोहिणी यादव ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें संजय यादव बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बस में फ्रंट सीट पर बैठे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए रोहिणी ने आपत्ति जताते हुए लिखा था कि जिस सीट पर संजय यादव बैठे हैं वह तेजस्वी यादव या लालू यादव की है.

संजय यादव को कहा गद्दार

तेज प्रताप यादव ने संजय यादव के विरोध में अपनी बहन रोहणी आचार्य का समर्थन करते नजर आए. बिना नाम लिए हुए तेज प्रताप ने एक बार फिर संजय यादव का निशाना साधते हुए उन्हें जयचंद (गद्दार) कहा. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह तेजस्वी यादव की सीट हथियाना चाहते हैं.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तेज प्रताप ने संजय यादव को जयचंद कहा हो. इससे पहले भी वह संजय यादव के लिए गद्दार के तौर पर इस नाम का इस्तेमाल कर चुके हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर महाभारत का उदाहरण देते हुए संजय यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी.

बेटी और बहन का कर्तव्य निभाया: रोहिणी

रोहणी ने बस में फ्रंट सीट पर बैठे संजय यादव की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद उन्होंने एक पोस्ट और शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने एक बेटी और बहन के तौर पर अपना कर्तव्य निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी. मुझे किसी पद की लालसा नहीं है. मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान सर्वोपरि है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.