Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीआरएस ने ‘भाजपा की विफलताओं’ तथा ‘तेलंगाना के साथ नाइंसाफी’ पर तैयार की वीडियो, जानें पूरा मामला

48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपना प्रहार तेज करते हुए तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कथित विफलताओं तथा राज्य के साथ कथित अन्यायपर सोमवार को एक पुस्तिका एवं सीडी जारी की। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री के टी रामाराव ने ‘भाजपा के सौ झूठ’ नाम से एक पुस्तिका और सीडी जारी की। उसकी सामग्री बीआरएस की सोशल मीडिया शाखा ने जुटायी है।

रामाराव के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार ‘भाजपा के सौ झूठ’ बीआरएस की सोशल मीडिया शाखा द्वारा चलाया गया अभियान है जिसमें बताया गया है कि कैसे भाजपा ने लोगों से किये वादे पूरे नहीं किये और वह बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी एवं अन्य मुद्दों पर अपने वादों को पूरा नहीं कर पायी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में तेलंगाना से किये गये वादों को पूरा करने में भाजपा की ‘विफलता’ शामिल है।

रामाराव के अनुसार इन वादों में इस्पात संयंत्र और रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना करने जैसे आश्वासन शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार रामा राव ने पार्टी की सोशल मीडिया शाखा की तारीफ की और सुझाव दिया कि इस पुस्तिका और सीडी के माध्यम से गांवों में लोगों को भाजपा की विफलताओं से अवगत कराया जाना चाहिए। बीआरएस ने तेलंगाना में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.