Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Ludhiana में हथियारों के बल पर दिनदहाड़े बड़ी वारदात, इलाके में दहशत फैली सनसनी

22

लुधियाना : पक्खोवाल रोड़ पर गुरुद्वारा साहिब जा रहे हैड रागी को मोटरसाइकिल सवार 2 हथियारबंद युवकों ने घेर कर उसका पर्स छीन लिया। जब हैड रागी ने शोच मचाया तो युवकों ने उसे दोबारा घेर कर पिस्तौल दिखाते उसकी अगूंठी भी छीन ली।

इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने हैड रागी की पिटाई भी की, जिस कारण वह जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसकी सहायता कर उसे अस्पताल पहुंचाया। पता चलने पर मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने जांच के बाद छोटी जवद्दी के रहने वाले गुरदेव सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गुरदेव सिंह ने बताया कि वह तड़के गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए जा रहा था तो पक्खोवाल रोड़ पर होटल इम्पीरियल के सामने उसे मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने घेर लिया और मारपीट कर उसका पर्स छीन लिया।

उसने बचाव के लिए शोर मचाया लेकिन लूटेरे फरार हो गए। इस दौरान लूटेरों ने उसके हाथ में पहनी सोने की अगूंठी देख ली। लूटेरे उसका पीछा करते रहे। वहां से वह गुरदेव नगर की लाइटों पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। एक युवक ने उसे रिवाल्वर दिखाते हुए अगूंठी छीनने की कोशिश तो तो उसने मुकाबला करते हुए उसका रिवाल्वर पकड़ लिया तो दूसरे युवक ने बेसबाल से उस पर हमला कर दिया और जबरदस्ती उसकी अगूंठी छीन ली। लूटेरे उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.