Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

शराब पीते पीते मामूली विवाद खूनी खेल में बदला, हत्या के बाद जलाया शव…

25

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भांडेर रोड स्थित कंजर डेरा से रिश्तेदारी में खून का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब पीने के दौरान विवाद में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पीड़िता श्रीदेवी कंजर (35) ने आरोप लगाया है कि उसके पिता विद्या कंजर (60) की हत्या रिश्तेदार अमृत कंजर ने पत्थर से वार करके की। हत्या के बाद आरोपी ने धमकी देकर चुप रहने को कहा और 10 लाख रुपये देकर राजीनामा करने का दबाव बनाया। सूत्रों के अनुसार, बाद में अमृत अपनी पत्नी अनारकली और कुसुमा के साथ शव को पुराने कंजर डेरा वडेहरी ले गया और वहां जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं।

एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि पुलिस को घटना की समय पर सूचना नहीं मिली थी। शव जल चुका है, लेकिन पुलिस ने राख के अवशेष जब्त कर लिए हैं। उपलब्ध फोटो और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.