Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

बदलने वाला है MP के इस शहर का नाम? CM ने किया दावा, यहां मिला है सोने का विशाल भंडार!

456

कटनी: मध्यप्रदेश का कटनी जिला अब कनकपुरी बनने की राह पर है। जिले में माइनिंग कॉन्क्लेव के जरिए 56 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह निवेश न केवल उद्योगों को गति देगा बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। सीएम बड़वारा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

234 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री ने कटनी को 234 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। साथ ही 127 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि कटनी जिले में कोयला, लाइमस्टोन और क्रिटिकल मिनरल्स का भंडार है और अब यहां सोना मिलने की भी संभावना है। जैसे पन्ना हीरों के लिए मशहूर है, वैसे ही कटनी सोने की नगरी बनेगा और इसे ‘कनकपुरी’ के नाम से जाना जाएगा।

किसानों के लिए ऐलान
सीएम ने जिले के विकास की रूपरेखा पेश करते हुए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और पुराने जलाशयों की मरम्मत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।

पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी
मुख्यमंत्री ने भोपाल के सिनेमाघर में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अतीत से वर्तमान तक की प्रेरणादायी यात्रा है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हुई है और प्रदेश के पांच शहरों, बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन में नि:शुल्क दिखाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.