Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सिंगरौली में संवेदनशीलता की मिशाल IAS चंद्रशेखर शुक्ला,हर तरफ हो रही चर्चा

42

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में कलेक्टर के रूप में सेवा दे रहे IAS चंद्रशेखर शुक्ला अपनी संवेदनशीलता को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं.समस्या सुनते ही कलेक्टर साहब पल भर में दीन दुखियों की समस्या का समाधान कर देते हैं.इस बार कलेक्टर ने फिर संवेदनशीलता का परिचय दिया है.उनकी इस खूबी की तारीफ हर कोई कर रहा है.

मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ है.मोरवा मेढ़ौली के वार्ड नंबर 4 की निवासी प्रेमवती भुजवा के बेटे शिवम भुजवा को बीते दिनों किसी अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी.शिवम के हाथ में चोट आने पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.मजदूरी से अपना परिवार पालने वाली प्रेमवती ने जब 30 हजार रुपए इलाज का बिल देखा तो वो सोच में पड़ गई.प्रेमवती के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाना असंभव सा था.इसी बीच मजबूर प्रेमवती भुजवा को किसी ने कलेक्टर के पास जाने की सलाह दी.बेटे शिवम को लेकर वह कलेक्टर ऑफिस पहुंच गई.

प्रेमवती ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताते हुए अस्पताल का बिल भरने में असमर्थता जाहिर की.इस मामले में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए बेटे के इलाज के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर दिया.कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रेमवती के बेटे को 10 हजार रुपए का चेक सौंपा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.