Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और पितृपक्ष: जानें 19 सितंबर को प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि

11

शुक्र प्रदोष शुभ मुहूर्त: 19 सितंबर 2025 को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और पितृपक्ष का एक साथ होना. इस दिन व्रत रखने, शिवलिंग का अभिषेक करने और पितृ तर्पण करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत कथा पढ़ना और पूजा विधि का पालन करना विशेष रूप से शुभ फल देता है. इस अवसर पर किए गए कर्म और पूजा का प्रभाव दोगुना माना जाता है.

19 सितंबर का तिथि और शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 18 सितंबर 2025, रात 09:35 बजे से

चतुर्दशी तिथि समाप्त- 19 सितंबर 2025, रात 09:10 बजे तक

प्रदोष काल (पूजा का श्रेष्ठ समय)- 19 सितंबर 2025, शाम 06:30 से 08:50 बजे तक

इस दौरान भगवान शिव-पार्वती की आराधना का विशेष महत्व है. यही समय शिवरात्रि व्रत और पितृ तर्पण का भी सर्वोत्तम काल माना गया है.

पूजा-पाठ विधि

प्रातः स्नान और संकल्प- सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें. पूर्वजों की स्मृति में जल अर्पण करें.

घर की शुद्धि- गंगाजल छिड़ककर पूजा स्थान को पवित्र करें.

भगवान शिव का पूजन

  • प्रदोष काल में शिवलिंग को जल, दूध और पंचामृत से स्नान कराएं.
  • बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल, अक्षत और चंदन अर्पित करें.
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
  • माता पार्वती का पूजन- लाल फूल, सिंदूर और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.
  • दीपदान- शिवलिंग के सामने तिल या घी का दीपक जलाएं.
  • व्रत कथा का श्रवण/पाठ- शुक्र प्रदोष व्रत कथा अवश्य सुनें.
  • पितृ तर्पण- पितरों को जल, तिल और अन्न का अर्पण करें.
  • भोजन-प्रसाद- ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराकर व्रत का पारण करें.

विशेष फल

  • शुक्र प्रदोष व्रत- वैवाहिक सुख और समृद्धि प्रदान करता है.
  • मासिक शिवरात्रि- पापों का क्षय और शिवकृपा की प्राप्ति कराती है.
  • पितृपक्ष तर्पण- पूर्वज प्रसन्न होकर वंशज को आशीर्वाद देते हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.