Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

Nvidia का Intel को सहारा, क्या 41,750 करोड़ रुपये से बदलेगा AI चिप मार्केट का खेल

41

Nvidia Intel Partnership: एनवीडिया ने गुरुवार 19 सितंबर को अमेरिकी चिप निर्माता इंटेल में 5 अरब डॉलर (लगभग 41,750 करोड़ रुपये) का निवेश करने का ऐलान किया है. इस डील से एनविडिया को इंटेल में 4% हिस्सेदारी मिलेगी और दोनों कंपनियां मिलकर पीसी और डाटा सेंटर चिप्स बनाएंगी. इस कदम से न सिर्फ इंटेल को नई एनर्जी मिलेगी, बल्कि एआई चिप मार्केट की तस्वीर भी बदल सकती है.

एनवीडिया की एंट्री से इंटेल को मिलेगा फायदा

कुछ हफ्ते पहले ही अमेरिकी सरकार ने इंटेल में 10% हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी को बचाव पैकेज दिया था. अब एनविडिया के 5 अरब डॉलर निवेश से इंटेल की स्थिति और मजबूत हुई है. इस खबर के बाद इंटेल का शेयर 23% तक चढ़ा, जबकि एनविडिया का स्टॉक भी 3.8% बढ़ा.

एनवीडिया-इंटेल के साथ आने से क्या होगा फायदा?

एनवीडिया-इंटेल अब साथ मिलकर पीसी और डाटा सेंटर चिप्स बनाएंगे. इसके अलावा दोनों टेक दिग्गज अब पीसी और डाटा सेंटर के लिए नए प्रोसेसर पर काम करेंगे. इंटेल अपने सीपीयू और एडवांस पैकेजिंग मुहैया कराएगा, जबकि एनविडिया अपने एआई चिप्स से पावर देगा. दोनों कंपनियां ऐसी टेक्नोलॉजी ला सकती हैं जिससे सीपीयू और जीपीयू के बीच फास्ट कनेक्टिविटी होगी.

डील की शर्तें और हिस्सेदारी

एनविडिया ने इंटेल के नए जारी शेयरों को 23.28 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदा है. यह कीमत बुधवार को बंद हुए इंटेल के 24.90 डॉलर प्रति शेयर से कम है, लेकिन अमेरिकी सरकार द्वारा अदा की गई 20.47 डॉलर प्रति शेयर की कीमत से ज्यादा है. इस डील के बाद एनविडिया इंटेल की टॉप शेयरहोल्डर्स में शामिल हो गई है.

AMD और TSMC की बढ़ेंगी मुश्किलें

एक्सपर्ट का मानना है कि यह डील AMD और TSMC के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है. AMD लंबे समय से डेस्कटॉप और लैपटॉप मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ा रहा है, जबकि TSMC एनविडिया के फ्लैगशिप प्रोसेसर बनाता है. यदि एनविडिया और इंटेल की साझेदारी सफल रही तो TSMC को आने वाले समय में बड़ा नुकसान हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.