Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, आसमान में छाए काले बादल; बारिश के आसार

24

उमस भरी गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में राहत भरी खबर है. मौसम अचानक से बदल गया है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. वहीं NCR के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है. गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में तो भारी बारिश के चलते कहीं जगहों पर जलभराव हो गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी भी हुई.

बता दें कि स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बीते मंगलवार को बताया कि बुधवार को पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में एक निम्न हवा का दबाव क्षेत्र भी विकसित होगा, जिसका असर उत्तरी महाराष्ट्र तक देखा जाएगा.

इन्हीं दो मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने से उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. बुधवार से शुक्रवार तक यानी तीन दिनों तक राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई अन्य जगह भी वर्षा हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.