Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

लुधियाना के इस इलाके में डरे-सहमे लोग, आधा दर्जन घरों में हो गया कांड

28

लुधियाना: टिब्बा इलाके के अटल नगर में 2 चोरों ने इलाके के 6 घरों में घुसकर सोए हुए लोगों पर नशीली स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया और घरों से करीब 10 मोबाइल और 50 हजार रुपए चुरा लिए। घटना का पता तब चला, जब परिवार सुबह लेट नींद से जागे। फिर घर में सामान बिखरा और चोरी हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना टिब्बा के अंतर्गत आती चौकी सुभाष नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कोजांच में एक सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज मिली जिसमें 2 युवक नजर आए जिनके हाथों में स्प्रे की बोतल भी पकड़ी हुई थी। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए साहुल ने बताया कि देर रात को सभी परिवार लगभग 11 बजे तक तो जाग रहे होते हैं। 12 बजे के करीब सभी परिवार सोए थे और देर रात को अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर एक घर में घुस आए। उन्होंने अंदर घुसते ही सो रहे पारिवारिक सदस्यों पर स्प्रे किया जिसके बाद वे बेहोश हो गए थे। आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी एक-एक कर 6 घरों में घुसे और वहां से 10 मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए।

इसके साथ ही घर से बैग और अन्य सामान भी साथ ले गए। सुबह जब नींद खुली तो सिर चकरा रहा था जिसके बाद देखा तो बाकी लोग भी बेहोशी जैसी हालत में थे। पता चला कि एक नहीं बल्कि 6 घरों में ऐसा हुआ है। चोरी का पता चलते ही इलाके में दहशत फैल गई। कुछ ही दूरी पर खाली प्लाट में बैग और कपड़े पड़े मिले जोकि उन्होंने घर से चुराए थे। उन्होंने पुलिस को इसी शिकायत दी। उधर, चौकी सुभाष नगर के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरदियाल सिंह ने बताया कि आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज कब्जे में ले ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.