Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

लुधियाना में दहले इलाका निवासी, हुए जोरदार धमाके!

23

लुधियाना: पावरकॉम की सुंदर नगर डिवीजन के अंतर्गत पड़ते सुंदर नगर इलाके की गगनदीप कॉलोनी के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्पार्किंग होने के बाद बिजली की तारों में हुए जोरदार धमाकों से इलाका निवासी पूरी तरह से दहल उठे।  इलाका निवासी शैंकी, हैप्पी, बिट्टू, समीर, दीपक, सतनाम चंद, अमरजीत और परमजीत कौर आदि में पावरकॉम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सुनवाई नहीं करने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा किया है कि इलाके में बिजली की खस्ता हाल तारों में आए दिनों हो रही स्पार्किंग और धमाकों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके बारे में पावरकॉम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनेकों बार शिकायत करने के बावजूद उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

अधिकारी शायद इलाके में किसी जानलेवा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार की बाद दोपहर को इलाके में बिजली की तारों से लगातार उठ रही आग की लपटों को देखकर इलाका निवासियों द्वारा कई बार पावरकॉम कर्मचारियों को मामले की शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को उनके हालात पर छोड़ दिया। लोगों ने सरकार से विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं पावरकॉम की सुंदर नगर डिवीजन में तैनात एक्सियन जगमोहन सिंह जन्डू ने दावा किया है कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेज कर इलाके में बिजली की खस्ताहाल हो चुकी तारों को बदलने का काम मुकम्मल करवा दिया है। गत दिनों लगातार हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली की तारों का सिस्टम गड़बड़ा गया जिसे ध्यान में रखते हुए उनकी टीम द्वारा सिस्टम को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.