Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुंह में मारी गोली, सिर ईंट से कूचा… गोरखपुर में पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या; एक अपराधी को बचाने में एसपी-थानेदार जख्मी

27

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पशु तस्करों ने एक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी. अपराधियों ने उसे मुंह में गोली मारी थी. यही नहीं, सिर ईंट से कूच दिया था. वह NEET की तैयारी कर रहा था. मृतक का नाम दीपक गुप्ता है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसके शव को गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर फेंक दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है. गांववालों ने ने विरोध में सड़क जाम कर दिया है.

घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के मऊआचापी गांव की है. सोमवार रात करीब 10 से 15 की संख्या में पशु तस्कर तीन गाड़ियों से गांव पहुंचे. तस्कर दीपक गुप्ता के गोदाम के शटर को तोड़ने का प्रयास करने लगे. उसी समय दीपक का छोटा भाई, जो पास में ही ट्रेवल्स का ऑफिस चलाता है, वहां मौजूद था. उसने तुरंत दीपक को सूचना दी कि कई लोग गाड़ियों से आए हैं और गोदाम का शटर पीट रहे हैं. सूचना मिलते ही दीपक, जो घर पर था, स्कूटी से गोदाम की ओर निकल पड़ा. गोदाम उसके घर से महज आधा किलोमीटर दूर था. इस बीच उसका भाई भी गांव के करीब 10-15 लोगों को लेकर वहां पहुंच गया.

गांव से 4 किमी दूर फेंका शव

ग्रामीणों और तस्करों के बीच आमना-सामना हो गया. स्थिति बिगड़ते देख तस्करों ने दीपक को पकड़ लिया और उसे डीसीएम गाड़ी में बैठाकर ले गए. इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को करीब 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया. कुछ घंटों बाद जब ग्रामीणों और परिजनों ने तलाश शुरू की तो दीपक का खून से लथपथ शव मिला. उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था.

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तस्करों की एक गाड़ी पकड़ ली और उसमें आग लगा दी. वहीं, एक पशु तस्कर को पकड़कर जमकर पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया. इस दौरान हालात काबू करने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बीच बचाव करते समय एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थानेदार को चोटें आईं. पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया. तस्करों की गाड़ी से दो से तीन मवेशी भी बरामद किए गए हैं.

सड़क जाम कर जताया विरोध

मंगलवार सुबह जैसे ही दीपक की मौत की खबर पूरे इलाके में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया. आक्रोशित भीड़ ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया. मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी को तैनात करना पड़ा. पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

दीपक की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है. परिजन और गांव के लोग रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि सभी आरोपी पशु तस्करों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार तस्करों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.