Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

कर्नाटक CM पर सस्पेंस! तनाव के बीच राहुल गांधी ने शिवकुमार को भेजा मैसेज- ‘इंतजार करिए, आपको फोन करूंगा’, क्या होगा अगला कदम?

37

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है. कर्नाटक के विधायक एक ओर लगातार दिल्ली मार्च कर रहे हैं तो उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का गुट बदलाव की बात पर डटा हुआ है. अब खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवकुमार को मैसेज कर कहा है कि आप इंतजार करिए, मैं आपको फोन करूंगा.

राज्य में लंबे समय से जारी लीडरशिप की खींचतान और कांग्रेस आलाकमान की ओर से 1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसदीय सत्र से पहले मुख्यमंत्री को लेकर किसी भी बदलाव पर फैसला होने की उम्मीद के बीच, राहुल गांधी ने शिवकुमार से संपर्क करने की एक हफ्ते की कोशिशों के बाद उन्हें अपने तरीके से जवाब दिया है.

सोनिया गांधी से मुलाकात का वक्त मांगा

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार अंदरूनी घटनाक्रम को लेकर लंबे समय से राहुल गांधी से बात करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन अब राहुल गांधी ने WhatsApp पर अपने छोटे से मैसेज के साथ जवाब दिया, “प्लीज़ इंतजार करिए, मैं आपको कॉल करता हूं.”

मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के बीच शिवकुमार 29 नवंबर को दिल्ली आने की भी तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है, जो उसी दिन दिल्ली लौट रही हैं.

दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा के बाद कर्नाटक के मामले का समाधान करेंगे.

दिल्ली आ रहे कांग्रेस के कई विधायक

पिछले कुछ दिनों में नेतृत्व में बदलाव को लेकर सियासी हलचल बहुत तेज हो गई है. कर्नाटक के विधायकों का दिल्ली आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है. पिछले हफ्ते 10 विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी. दूसरी ओर, सूत्रों का दावा है कि शिवकुमार गुट के 6 विधायकों का एक 3 दिन पहले पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली आया था. कुछ और विधायकों के भी दिल्ली आने की उम्मीद है.

दूसरी ओर, सिद्धारमैया के गुट की ओर से इस बात से इनकार किया गया है कि कोई फॉर्मल रोटेशनल अरेंजमेंट है. उनका कहना है कि सिद्धारमैया पूरे 5 साल का टर्म पूरा करने के लिए कमिटेड हैं.

सत्ता साझेदारी का समझौता

कर्नाटक में पिछले हफ्ते 20 नवंबर को सिद्धारमैया सरकार के 5 साल के कार्यकाल के पहले ढाई साल पूरे हो गए. इसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि राज्य में नेतृत्व बदलाव किया जा सकता है. ढाई साल पहले 2023 में कांग्रेस जब राज्य की सत्ता में लौटी थी तब मुख्यमंत्री पद को लेकर खासा संघर्ष दिखा था.

लंबी बातचीत के बाद पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी. हालांकि तब यह दावा किया गया कि मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच 2.5-2.5 साल के लिए सत्ता साझेदारी का समझौता हुआ है. हालांकि कभी भी सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.