Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें लोहे, कांच और धारदार चीजें, वरना घर आएगी नकारात्मकता बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क...

हमीरपुर: TET एग्जाम पास करने का दबाव, बेटी की शादी की चिंता; टीचर ने फांसी लगाकर दी जान

43

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सहायक अध्यापक ने आत्महत्या कर ली. सहायक अध्यापक ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. मृतक की पहचान गणेशीलाल अनुरागी के रूप में हुई. गणेशीलाल अनुरागी 52 साल के थे. गणेशीलाल अनुरागी को पढ़ाई-लिखाई के बाद बेटी की शादी की चिंता थी. साथ ही उन पर टीईटी परीक्षा पास करने का भी दवाब था.

इन्हीं परेशानियों के बीच गणेशीलाल अनुरागी ने शनिवार को ये खौफनाक कदम उठा लिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. फिर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पूरी घटना जिले के राठ कस्बे का बताई जा रही है.

खाली मकान में फांसी के फंदे पर झूलते मिले

गणेशीलाल अनुरागी शनिवार को अपने खाली मकान में फांसी के फंदे पर झूलते मिले. गणेशीलाल उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी पनवाड़ी जिला महोबा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश दिया था, जिसके मुताबिक यूपी के प्राथमिक विद्यालय के जो शिक्षक टीईटी पास नहीं है, उनको दो साल के भीतर टीईटी परीक्षा पास करनी होगी. इसी को लेकर गणेशीलाल अनुरागी दबाव में थे. इतना ही उनको अपनी बेटी स्वाती उर्फ ज्योति की शादी की चिंता लगातार परेशान कर रही थी.

मृतक के बेटे ने क्या बताया?

घटना को लेकर मृतक गणेशीलाल के बेटे पीयूष अनुरागी ने बताया कि पिता सुबह घर से निकले थे. इसके बाद देर रात हम लोगों को अतरौलिया मोहल्ले में उनके शव का पता चला. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक गणेशीलाल पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि सहायक अध्यापक की आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.