Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

बिहार: पटना में RJD नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने 6 गोलियां मारीं

37

बिहार की राजधानी पटना में मर्डर की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में हुई, जहां बदमाशों ने राजद नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय को गोलियों से भून दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बुधवार देर रात राजकुमार राय अपने चारपहिया वाहन से लौट रहे थे. इसी दौरान वे घर के पास एक गली में स्थित होटल से खाने का सामान खरीदने के लिए रुके. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. राजकुमार को 6 गोलियां मारी गई हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.

राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की थी तैयारी

मृतक राजकुमार राय मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के निवासी थे, लेकिन फिलहाल मुन्नाचक इलाके में रहते थे. वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े थे और राजद से जुड़े थे. वे राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. यहां राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय .

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हत्या की खबर मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने राजद नेता ने हत्या को अपराधियों का मनोबल बढ़ने का नतीजा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.