Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

पंजाब के इस Highway पर आने वाले वाहन चालक जरा संभल कर…

9

जालंधर: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे की जालंधर शहर की एंट्री पर परागपुर से होकर विधिपुर तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है। शहर के दायरे में इस सड़क मार्ग पर हुए गहरे खड्डे होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो जालंधर शहर में गुजरने वाले इस नेशनल हाइवे का कई किलोमीटर लंबा टुकड़ा जर्जर हो चुका है, लेकिन परागपुर  से लेकर विधिपुर तक सड़क के हालात काफी बेहाल हैं।

सड़क पर गहरे खड्डों व उखड़ी हुई सड़क की बजरी से हादसों को अधिकारी निमंत्रण दे रहे है । बरसात का पानी खड्डों में खड़ा होने के कारण कई जगह गहरे खड्डे दिखाई नहीं देते जिस कारण हाईवे पर काफ़ी बार हादसे भी हो चुके है ।इसके विपरीत नेशनल हाईवें के अधिकारियों की कई जगह सड़क पर लीपापोती मेहज़ खानापूर्ति दिखाई देती है । शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से मिल यह मामला देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नोटिस में लाने को कहा गया है । और यह भी कहा गया कि नेशनल हाईवे के नालायक अधिकारी पर इस अनदेखी को लेकर कार्यवाही भी की जाए ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.