Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

लुधियाना में बड़ा हादसा, रिहायशी इलाके में गिरी बिल्डिंग, लोगों में दहशत का माहौल

24

लुधियाना : लुधियाना में भारी बारिश के चलते अनसेफ बिल्डिंगों का गिरना लगातार जारी है। इससे पहले हल्का सैंट्रल के पुराने शहर में कई बिल्डिंगें गिरीं, जिनका आंकड़ा 6 है। करीब आधा दर्जन बिल्डिंगें उक्त स्थान पर धराशायी हो चुकी हैं। वहीं अब ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है, जोकि विश्वकर्मा चौक के निकट का बताया जा रहा है। उक्त चौक के निकट घाटी शाह की मिल की जगह पर एक बिल्डिंग बनी हुई थी, जिसमें कई दुकानें आदी थी, जोकि बारिश के चलते मलबे के ढेर में तबदील हो गई हैं, हालांकि कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी दहशत पाया जा रहा है। उक्त बिल्डिंग भारी बारिश के चलते बुरी तरह से तहस-नहस हो गई है।  बताया जा रहा है कि इस इमारत में कई दुकानें और छोटे व्यवसाय चल रहे थे, लेकिन बारिश का पानी इमारत की नींव और दीवारों पर दबाव नहीं झेल पाया और पूरी बिल्डिंग मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद लोगों और आसपास के निवासियों में दहशत का माहौल बन गया है।

बता दें कि शहर में मूसलाधार वर्षा के चलते पुराने और जर्जर भवनों के धराशायी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासन ने कई बिल्डिंगों को पहले से ही “अनसेफ” घोषित किया हुआ है, लेकिन लगातार होती बरसात ने इनके गिरने की रफ्तार और तेज कर दी है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है और मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.