Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कर्नाटक: हिंदू वादी नेता सुहास शेट्टी की चाकू से गोदकर हत्या, मैंगलोर में तनाव; भारी फोर्स तैनात

31

हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. एहतियात के तौर पर मैंगलोर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. सुहास शेट्टी हत्याकांड के मद्देनजर मंगलुरु के आसपास कन्नूर, कोंचडी और उल्लाल में चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई हैं. देर रात और सुबह के वक्त तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया. वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने सुहास शेट्टी की हत्या का बदला लेने के लिए हमला किया गया.

हमलावरों ने उल्लाल के फैजल, कोंचाडी के मोहम्मद लुकमान और कन्नूर के इरशाद पर चाकू से हमला किया और भाग गए. मारपीट के शिकार तीनों लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ये घटनाएं मैंगलोर क्षेत्र में देर रात और सुबह-सुबह हुईं.

मुस्लिम युवक पर हत्या के प्रयास में हमला

सुहास शेट्टी की हत्या का बदला लेने के लिए उडुपी तालुका के अथराडी में गुरुवार रात एक मुस्लिम युवक की हत्या का प्रयास किया गया. बदमाशों ने चालक अबू बकर के ऑटोरिक्शा का रास्ता रोक लिया और उस पर तलवारों और बोतलों से हमला करना शुरू कर दिया.अबूबक्कर फरार हो गया और हिरियादका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. हिरियादका पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुशांत और संदेश पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने दावा किया कि यह हत्या सुहास शेट्टी की हत्या का बदला लेने का प्रयास था. उडुपी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इस संबंध में हिरियादका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या का मामला एनआईए को सौंपने की अपील की है.

मैंगलोर में कानून व्यवस्था को लेकर होगी बैठक

दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव दक्षिण कन्नड़ जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में शनिवार को मंगलुरु में सिटी पुलिस आयुक्त कार्यालय में बैठक की. कानून एवं व्यवस्था एडीजीपी, पश्चिमी क्षेत्र आईजीपी, दक्षिण कन्नड़ डीसी, एसपी, मैंगलोर सिटी पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.